
रिपोर्ट/ जितेंद्र कुमार तोमर (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर क्षेत्र के प्रख्यात एवं अनुशासित विद्यालय एम.डी .इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रवाना शिकारपुर में आज गुरु दक्षता, क्षमता संवर्धन कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नूरपुर, बिजनौर, कोटद्वार

,तथा हरिद्वार के प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह तथा संजीव राठी व विकास चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया ।उसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने इंडक्शन ट्रेनिंग में आए विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों को का

स्वागत किया ।विद्यालय का कार्यक्रम सायं काल 5 :30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग दिया ,अन्य विद्यालय से आए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय द्वारा लंच व जलपान की व्यवस्था की बहुत प्रशंसा की