Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)रूट्स इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर में पृथ्वी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया!
प्रातः कालीन सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.शेखर अवस्थी ने पृथ्वी दिवस की स्थापना से लेकर के इसके महत्व को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है की अपनी पृथ्वी को अनेक प्रकार के प्रदूषण से बचाने के लिए नए पेड़ लगाए


जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कि पेड़ के काटने पर हमारी पृथ्वी की बहुमुल्य धरोहर ,जलवायु और वातावरण दिन प्रतिदिन प्रतिकूल होता जा रहा है।
इसके उपरांत सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण के माध्यम से यह संदेश

भी दिया कि पृथ्वी को बचाने में सबसे आवश्यक वृक्षों को लगाना है यदि नए वृक्ष लगेंगे तो हमारी पृथ्वी सभी नागरिकों को अनुकूल वातावरण हमेशा प्रदान करती रहेगी।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक भानु प्रताप सिंह , करण सिंह , योगेश कुमार, विशाल कुमार, गौरव कुमार , धनवी चौहान, श्वेता चौधरी तथा प्रियंका यादव का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *