
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) पुष्कर सिंह ने हाई स्कूल में 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
पुष्कर सिंह श्री श्री जेपी एस एम कालेज ग्राम हसपुरा का विधार्थी है उसके अच्छे अंक प्राप्त करने पर विधालय सहित उसके परिजनों में भी खुशी का माहौल है। सभी

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। विधालय के शिक्षक अनिल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्कर सिंह की माता का नाम सोनी देवी व पिता का नाम हेमराज सिंह है। वह अनुसूचित जाति से है । उन्होंने बताया कि पुष्कर के रिस्तेदार भी उन्हें फोन पर बधाई दे रहे हैं। पुष्कर सिंह के अच्छे अंक प्राप्त करने पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।