
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ ) खालसा इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की कक्षा 12वीं की छात्रा आयुषी चौहान पुत्री हरगोविंद सिंह निवासी जसपुर उत्तराखंड ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम तथा जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक सरदार कुलवंत सिंह, प्रधानाचार्य सुनीत प्रकाश त्यागी एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं देते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय कक्षा 10वीं के छात्र- छात्राओं के परीक्षा परिणाम कुछ इस तरह रहे कशिश परवीन पुत्री शहनाज 79% अंक प्राप्त कर प्रथम, रहीमीन पुत्र अनवर अहमद 75.8% अंक पाकर द्वितीय एवं अलीशा पुत्री इंतजार 75% अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 12वीं के विज्ञान के छात्र-छात्राओं में आयुषी चौहान पुत्री हरगोविंद सिंह 93.8% अंक पाकर प्रथम स्थान, दीक्षा कुमारी पुत्री राजवीर सिंह 82% अंक पाकर द्वितीय एवं आयुष शर्मा पुत्री वीरेंद्र कुमार 77% अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं के कला वर्ग के छात्र-छात्राओं में शायमा खातून पुत्री मो० इमरान 77.8% अंक पाकर प्रथम स्थान, प्रीत कौर पुत्री ओम प्रकाश 74% अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा इकरा परवीन पुत्री मौ० इरशाद 74% अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 12वीं के व्यवसायिक वर्ग में आकाश पुत्र रनवीर सिंह 71% अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहा। विद्यालय प्रबंधक सरदार कुलवंत सिंह व प्रधानाचार्य सुमित प्रकाश त्यागी एवं समस्त स्टाफ ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।