Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार हिस्सा बने युवा मतदान को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिये। युवाओं ने कहा कि उन्होंने अपना भविष्य सुधारने के लिए अपनी पसंद की सरकार बनाने के लिए मतदान किया है। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के चेहरे पर वोट डालने की खुशी साफ झलक रही थी।


लोकसभा चुनाव में जहां पहली बार युवा मतदाताओं ने पहली बार मतदान करने पर खुशी जाहिर की वहीं बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार मतदाता सूची में नाम आने पर युवा मतदाताओं का जोश देखने लायक था। नगर निवासी कुलदीप कौर पत्नी सभासद गुरमीत सिंह शंकरा के पुत्र परमदीप‌ सिंह एवं पुत्री परमीत कौर ने कहा कि पहली बार मतदान करने में थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी, लेकिन देश की सरकार बनाने के लिए मतदान करने पर खुद पर गर्व महसूस हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *