Spread the love

मुख्य मुकाबले में आसपा के चंद्रशेखर आजाद और भाजपा के ओम कुमार के बीच दिखाई दे रहा

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)क्षेत्र में शान्ति पूर्ण मतदान के साथ उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।लोकसभा चुनाव की आठ सीटों का मतदान संपन्न हो गया। नगर सहित क्षेत्र में नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से आसपा व भाजपा मे टक्कर दिखाई दे रही हैं।

नगीना लोकसभा सीट से इस बार एक अलग ही उम्मीदवार चन्द्रशेखर आजाद की तरफ मतदाताओ का रुझान देखने को मिला। तथा भाजपा गठबंधन प्रत्याशी ओम कुमार को टक्कर देता दिखाई दिया।
शुक्रवार को देखते हुए नगर में सुबह से पोलिंग बूथ पर मतदाता कछुआ चाल से अपना मत डालते रहे उसके बाद दो बजे के बाद मतदाताओ मे भारी उत्साह दिखाई दिया। जो देर शाम तक पोलिंग बूथ पर महिलाओ की लाइन दिखाई दी।मुस्लिम मतदाताओ की संख्या कम रही। जबकी अन्य वर्गो के मतदाताओ में काफी उत्साह देखा गया।सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक

अमित कुमार ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। तथा पोलिंग बूथ से दूर पर पार्टी कार्यकार्ताओ को मतदाता पर्ची बनाने वालो को बैठने का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की नगर क्षेत्र मे चुनाव सकुशल संपन्न हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *