Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के निकट ग्राम सुनपता में अम्बेडकर बालिका समिति सुनपता के तत्वाधान मे डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गयी!डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर बालिकाओ को सम्मानित भी किया गयाl कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि सुरेन्द्र सिंह ग्राम

प्रधान ,डॉ. टीकम सिंह,संजीव कुमार,रिंकी ,ईश्वर चौधरी ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
इसके पश्चात सभी सम्मानित अतिथियो को पुष्प माला और बैच लगाकर सम्मानित किया गया
मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके संघर्ष के बारे मे बताया तथा डॉ.टीकम सिंह ने शिक्षित बनो संगठित रहो

बाबा साहेब के नारे पर विस्तार पूर्वक चर्चा की वही दूसरी ओर पंचायत सहायक शिवम् कुमार ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुये कृष्णा ग्रुप ऑफ साइंस एण्ड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनौर के समाज कार्य विभाग की छात्रा रिंकी के द्वारा सुनपता ग्राम पंचायत मे “क्षय रोग उन्मूलन” विषय पर शोध कार्य करने और ग्रामिणो को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने पर प्रशन्सा की साथ ही ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि रिंकी आपका समाज कार्य के प्रति समर्पण नारी शक्ति और युवा पीढी के लिए एक प्ररेणा है इसी क्रम मे सराहनीय कार्य हेतु डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत

सुनपता ने शोधकत्री रिंकी और निर्देशक गोपाल स्वरूप सिंह को “सुनपता ग्राम गौरव सम्मान” प्रशस्ति पत्र और अतिथि सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।
रिंकी ने नारी शिक्षा के महत्व को बताते हुये बालिकाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा क्षय रोग के बारे मे ग्रामीणो को महत्वपूर्ण जानकारी दी
इस अवसर पर अम्बेडकर बालिका समिति के सभी सदस्यो को मेडल देकर और पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे स्वाति, प्रियांशी,यश, आर्यन,अमन कुमार, मीरा, भीम सिहं, सीताराम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *