Spread the love

बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में जयंत चौधरी के साथ करेंगे मंच साझा

रिपोर्ट–एसपी तंवर

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)। 17 लाख से अधिक मतदाता वाली बिजनौर लोकसभा सीट पर इस बार कुछ ज्यादा ही चुनावी हलचल दिखाई दे रही है। एक से एक बडे़ चेहरे का बार बार बिजनौर की धरती पर लगातार आना इस बात को दर्शाता है कि बिजनौर लोकसभा की ये सीट इस बार के लोकसभा चुनाव में कितनी महत्वपूर्ण है। आपको इस के कुछ अनुमानित जातिगत आंकड़े दिखाते हैं जिसे देखकर आप चुनावी समीकरण का अनुमान राजनीतिक पार्टियों के अनुसार लगा सकते हैं। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में कुल 17,33,372

मतदाता हैं जिनमें 9,21,187 पुरुष , 8,12,094 महिलाएँ तथा 91 अन्य मतदाता हैं। मतदाताओं के इस आंकड़े को यदि हम जातिगत रूप देने का प्रयास करेंगे तो आंकड़े कुछ इस प्रकार दिखाई देंगे। 2 लाख से अधिक जाट, सवा लाख से अधिक गुर्जर, सवा लाख के आसपास सैनी, 70-80 ठाकुर, 50 हजार से अधिक वैश्य, तथा 2 लाख से अधिक दलित तथा 5 लाख के आसपास मुस्लिम मतदाताओं के साथ साथ 5 लाख के आसपास अन्य मतदाता जिनमें ब्राह्मण, रवा राजपूत, तंवर राजपूत, विश्वकर्मा, कश्यप राजपूत, प्रजापति, तथा पाल आदि विभिन्न मतदाताओं को मिलाकर कुल 17 लाख से अधिक मतदाता बिजनौर लोकसभा सीट पर मतदान करेंगे।इसबार के चुनाव में बिजनौर सीट पर दो रोचक बातें हैं जिसके चलते ये सीट हलचल का कारण बनी है। एक तो एक तो रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान को बिजनौर लोकसभा से टिकट मिलना, जिसकी वजह से तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेतातथा रालोद प्रमुख जंयत चौधरी का बार बार बिजनौर आना लग रहा है और दूसरी वजह है सपा का दीपक सैनी को टिकट देना, सपा का अनुमान है कि सपा के कोर वोट के साथ साथ यदि सवा लाख सैनी वोट में से 40-50 हजार भी सपा को मिलतें हैं तो सपा शायद बिजनौर लोकसभा सीट की समीकरण बदलने में कामयाब हो जाये। अब यदि बात करें भाजपा की तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सैनी कार्यकर्ताओं पर अब सैनी वोट बैंक में कम से कम सैंधमारी का दवाब होगा। सैंधमारी को रोकने के भाजपा के तमाम नेता इस लोकसभा सीट पर पहले भी प्रचार कर चुके हैं जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य आदि हस्तियां शामिल हैं। चूंकि चुनाव नजदीक हैं इसलिए एनडीए गठबंधन सैनी वोट बैंक को साधने के प्रयास में लगा हुआ है जिसके चलते हरियाणा के नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कल 15 अप्रैल को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। परिपाटी न्यूज़ को जानकारी देते हुए रालोद के युवा जिला उपाध्यक्ष चौधरी शोएब ने कहा कि सपा की सैनी वोटो की राजनीति को समाप्त करने के नायब सिंह सैनी बिजनौर आ रहें हैं। संविधान निर्माता और भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मीडिया से बातचीत के दौरान चौधरी शोएब ने कहा कि सपा केवल घटिया किस्म की राजनीति करती है लेकिन इसबार के चुनाव में सपा की कोई चाल कामयाब होने वाली नहीं है। रही बात सैनी वोट की तो सपा पहले अपने कोर वोट बैंक को रोक ले वही काफी है क्योंकि भाजपा की देशहित की तमाम नीतियों से असंख्य मुस्लिम मतदाता भाजपा को वोट दे रहे हैं और सैनी वोट हमैशा देश के लिए भाजपा को वोट करता आया है और भाजपा को ही वोट करेगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद