रिपोर्ट- एसपी तंवर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)। उलझे हुए चुनावी समीकरण को सुलझाने के दौर का यह अंतिम पड़ाव है। कोई यहाँ जातिगत समीकरण से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहा है तो कोई पार्टी विशेष की दुहाई देकर। रालोद के युवा मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष चौधरी शोएब ने परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि जिस प्रकार अन्य राजनीतिक पार्टियां इस समय राजनीति के निम्न स्तर पर आकर राजनीति कर रही हैं वो देश और समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है। आगे चौधरी शोएब ने कहा कि वैसे तो बिजनौर लोकसभा सीट पर सब कुछ ठीक है चंदन भाई भारी मतों के अंतर से जीत रहे हैं

लेकिन फिर जयंत चौधरी विपक्षी पार्टियों के चंगुल से अपने परम्परागत वोटरों को छुड़ाने के लिए 15 अप्रैल को बिजनौर आ रहें। जयंत चौधरी का मानना है कि विपक्षी पार्टियां राजनीति के निम्न स्तर पर आकर राजनीति कर रही हैं। यही राजनीति का निम्न स्तर उन सभी पार्टियों के लिए पतन का कारण बनेगा। जिला उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज देश के विकास के लिए सभी को जात-पात और धर्म आदि का भेद मिटाकर एकजुट होकर मतदान करना चाहिए जिससे हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विकसित और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।