Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नगीना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने राधा कृष्णा वैकेंट हाल में ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं आम नागरिकों का एतिहासिक विशाल सम्मेलन का आयोजन कर अपनी ताकत का अहसास कराया।


सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री एवं एम एल सी अशोक कटारिया, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों को बडी माला के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एम एल सी अशोक कटारिया ने अपने

मुख्य संबोधन में मोदी सरकार की पिछली दस साल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पांच सौ साल बाद अयोध्या में राममंदिर का निर्माण मोदी सरकार में संभव हो पाया। तथा विश्व भर में देश गौरंवित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव बाद मोदी जी फिर से देश की बागडोर पर कायम रहकर कश्मीर से धारा 370 हटाने से कहीं बडा काम कर देश के विकास को आगे बढायेंगे। अपने

संबोधन में सम्मेलन में मातृशक्ति की भारी उपस्थिति पर ब्लाक प्रमुख और उनके पति रासू चौहान समेत उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उपस्थित भीड़ से नरेंद्र मोदी का परिवार बनकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मोदी जी जीतेंगे तो देश का खजाना फिर से गरीबों के लिए खुलेगा। सम्मेलन को बिजनौर लोक सभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंंह की धर्मपत्नी यशिका सिंह,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान आदि ने संबोधित किया। पार्टी के लोकसभा प्रभारी महेंद्र धनौरिया,पालिकाध्यक्ष डा.एम पी सिंंह,डीसीबी के चेयरमैन दिनेश चौधरी, सी पी सिंह,रालोद के क्षेत्रीय महामंत्री चौधरी रणवीर सिंंह,अजयवीर चौधरी

एडवोकेट,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगनू चौधरी,इं कविश राणा आदि मंचासीन रहे। सम्मेलन की संयोजिका ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार प्रकट किया। सम्मेलन का सफल संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सतवीर चौहान ने किया। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, राजीव त्यागी, सहित चारों मंडल अध्यक्ष, सचिन चौधरी,सरदार हरवेंदर सिंह मोनू, सरदार हरभजन सिंह अमन,शुभम वालिया, कमलेश प्रजापति, डॉ शीला राणा सभी वर्गो की करीब ढाई हजार से अधिक भीड उपस्थित रही। जिसमें चालीस फीसदी महिलाओं की उपस्थिति रही।
ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने मुख्य अतिथि एम एल सी अशोक कटारिया, बिजनौर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंंह की धर्मपत्नी यशिका सिंंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान,नगीना लोक सभा प्रत्याशी को स्मृति चिंह के तौर पर श्री राम की भव्य मूर्ति भेंट की। उन्होंने नगीना लोकसभा प्रत्याशी ओमकुमार को तिलक लगाकर विजयश्री का आर्शीवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *