संवाददाता अजमल अंसारी
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)दरअसल मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर के पित्तन ओंधा का है यहां मौहम्मद आफताब उर्फ बबलू पुत्र घसीटा की गद्दे बनाने की फैक्ट्री है जिसमें अचानक आग लग गई आग लगने का पता एक दम से नही चल पाया जब आग का धुआं तेजी से फैला तो लोगों को आग लगने का पता चला। फैक्ट्री पर जाकर देखा गया तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई इतने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तो फैक्ट्री से आग की ऊंची ऊंची लपेट उठने लगी थी ग्रामीण भी आग को बुझाने में लगे हुए थे आग लपटें देख लोगों के होश उड़ गए थे

बिजनौर और चांदपुर की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब 3 घंटे की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक फैक्ट्री जलकर कर भस्म का रूप ले चुकी थी। फैक्ट्री संचालक मौहम्मद आफताब उर्फ बबलू के मुताबिक आग लगने से फैक्ट्री का करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।मामले में चांदपुर फायल स्टेशन के अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जब हम गाड़ी लेकर पहुंचे आग पूरी तरह फैल चुकी थी उसके बाद बिजनौर से भी गाड़ी आ गई करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया है फैक्ट्री में गद्दे बनाए जाते थे। कैमिकल के ड्रम फट चुके थे इसलिए आग तेजी से फैली।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही है सम्भवता शार्ट सर्किट हो सकता है नुकसान काफी बड़ा हुआ है।