Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) विधानसभा क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर में भारतीय जनता पार्टी बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया।
गुरुद्वारा रोड स्थित राज विलास पैलेस में आयोजित बूथ सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा इन्द्रजीत सिंह एवं संचालन पूर्व चेयरमैन धनौरा राजेश सैनी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असीम अरूण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उ० प्र० ने कहा कि भारत जनता पार्टी में सभी वर्ग के लोगों को समान अधिकार प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक कर दिखाया है। आने वाली 19 तारीख को हर बूथ पर नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में

अधिक से अधिक मतदान करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 के पास संकल्प को पूरा कर उनके हाथो को मजबूत करना है। जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुरेश कुमार सैनी ने मुख्य अतिथि को भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान,विधानसभा संयोजक पुष्पेंद्र शेखावत, नूरपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह, रालोद क्षेत्रीय

महासचिव चौ० अजय वीर सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक कुमार सरोहा, अवनी सिंह, चौ० रणबीर सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री सत्यवीर चौहान,नूरपुर मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, मोरना मंडल अध्यक्ष राजीव त्यागी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, लगभग 1500 की संख्या में बूथ अध्यक्ष, प्रेमपाल सिंह रवि, भाजपा नेत्री अलीशा सिद्दीकी, सुमित शर्मा, सोमपाल सिंह कश्यप ,भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा, डॉ अरुण अग्रवाल, समाजसेवी सत्येंद्र आर्य,भगवान दास सैनी, कमलेश प्रजापति, सरदार हरभजन सिंह अमन,धर्मपाल तोमर, सरदार हरवेंदर सिंह मोनू,शेर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *