Spread the love

रिपोर्ट /रक्षक राजपूत (परिपाटी न्यूज़)

जनौर(परिपाटी न्यूज)।मॉडर्न एरा,बिजनौर की कक्षा नवमी की छात्रा वंशिका अग्रवाल का चयन युवा वैज्ञानिक के लिए हुआ है I सम्पूर्ण भारत वर्ष से लगभग 2 लाख 83 हजार 603 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था I उसमे 350 छात्रों का चयन हुआ , जिसमे 122वी रैंक के साथ विद्यालय की छात्रा वंशिका अग्रवाल का ISRO द्वारा चयन हुआ है जो की विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव की बात है I विद्यालय डायरेक्टर प्राचार्या डॉ सीमा विश्वास ने छात्रा को उसके चयन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया है विद्यालय की छात्रा वंशिका अग्रवाल के चयन का आधार उसके

द्वारा अर्जित विज्ञान संगोष्ठी में राज्य स्तर पर चयन, कैंप द्वारा आयोजित विज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान, खेल जगत में जिला स्तर पर प्रथम स्थान, ISRO द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज कंपटीशन में प्रथम स्थान का होना एवं विद्यालय में उसके शैक्षणिक स्तर पर प्रथम होना उसके चयन का मूल आधार है I उसकी इसी तरह की कड़ी मेहनत लगन के चलते ISRO ने छात्रा को युवा वैज्ञानिक प्रशिक्षण देने के लिए किया गया है छात्रा के प्रशिक्षण का पूरा खर्च ISRO द्वारा ही किया जाएगा जिसमें छात्र का रहना खाना प्रशिक्षण ट्रांसपोर्ट आदि का पूरा देयमान भारत सरकार व ISRO द्वारा किया जाएगा यह प्रशिक्षण 12 दिनों तक दिनांक 12 मई 2024 से 24 मई 2024 तक चलेगा I
प्रशिक्षण का केंद्र U.R.RAV सैटलाइट सेंटर बेंगलुरु में स्थित है जिसमें रहकर छात्रा को अपना प्रशिक्षण करना होगा यह बहुत ही गौरवमय बात है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सिर्फ एक जिला बिजनौर के मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा का चयन युवा वैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए तैयार हुआ है ISRO ने भारत की आगामी युवा पीढ़ी को उनकी काबिलियत के अनुसार सही मार्गदर्शन देने के लिए यह प्रोग्राम आयोजित किया गया है जिसमें डिपार्मेंट आफ स्पेस व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पूर्ण सहयोग व योगदान रहा है विद्यालय परिसर में इस खबर के चलते हर्षौल्लाश का माहौल है एवं सहपाठियों में भी उत्सुकता जागृत हुई है कि वह भी अपने भविष्य में कुछ ऐसा कर दिखाएं जिससे उनका और उनके विद्यालय का नाम रोशन कर सके और अपने साथ अपने विद्यालय के नाम को ऊपर उठाने में सहायक बन सके I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *