Spread the love

रिपोर्ट- अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ

कांठ, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। मुरादाबाद की तहसील कांठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम सलेमपुर गड़ी चेक पोस्ट सहसपुर बॉर्डर पर चुनाव के दौरान चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान जिसमे चेक पोस्ट इंचार्ज एसआई परवेंदर कुमार के साथ काफी संख्या में पुलिस बल के खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार के साथ वाहन चेकिंग किए गए।

जिसमें सभी चार पहिया एवं दो पहिया को रोका गया और सभी का दस्तावेज चेक किया है जिस पर चार पहिया वाहनों को रोककर सभी के बोनिड एवं डिग्गी खुलवाकर चेक किया गया चेकिंग के दौरान वाहनों में कमी मिलने पर नियम अनुसार चालान काटे जा रहे हैं ,चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बसों को भी रोका गया और उसमें बैठ यात्रियों के बेगो की तलाशी ली गई जिस पर सब कुछ सही मिलने पर छोड़ दिया गया। पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार से बात करने पर परिपाटी न्यूज़ चैनल को बताया की चुनाव के दौरान व्यवस्था खराब न होने के कारण वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है गड़ी सलेमपुर चेक पोस्ट सहसपुर बॉर्डर पर चेकिंग किया जा रहा है। चार पहिया वाहनों को रोक कर इनके वोनिड एवं डिगगिया खुलवाकर चेक की जा रही है कमियां मिलने पर नियम अनुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *