
रिपोर्ट- अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया परिपाटी न्यूज़
कांठ मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। नगर के प्रमुख शैक्षिक संस्थान कक्षा केंद्र पर सुंदरकांड के उपरांत ऑनलाइन कोर्स का उद्घाटन उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, डा० अनुज अग्रवाल, सचिन बिश्नोई एमडी सेंट पॉल कांठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओ द्वारा उपस्थित अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

कक्षा केंद्र के एमडी रजत प्रभाकर ने बताया कि क्षेत्र के बच्चो को आसान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गणित का नया ऑनलाइन कोर्स लांच किया गया है। इस कोर्स के माध्यम से न सिर्फ सभी बच्चो को पढ़ने में आसानी होगी बल्कि उच्च स्तर की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी। एसडीएम कांठ विनय कुमार सिंह, तहसीलदार कांठ, द्वारा कक्षा केंद्र के इस कोर्स को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया और इस सुविधा के लिए कक्षा केंद्र परिवार को बधाई दी तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर कठिन परिश्रम करने के लिए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में भावेश शर्मा जी, प्रिंस शर्मा, यतेंद्र शर्मा, सतेंद्र सिंह तथा कक्षा केंद्र टीम से भानु बिश्नोई, शिवम यदुवंशी, भावना बिश्नोई, कनिका बिश्नोई, स्तुति बिश्नोई, अभी गौर आदि उपस्थित रहें।
एसडीएम विनय कुमार सिंह बताया यह एक शानदार पहल हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी एजुकेशन का सर्वांगीण विकास होगा।
डा० अनुज अग्रवाल बताया कक्षा केंद्र एक दिन पूरे देश में कोर्स को लेकर आगे बढ़ेगा और अलग पहचान जरूर बनाएगा।
सचिन बिश्नोई बताया की कक्षा केंद्र एक डिजिटल प्लेटफार्म की नीव हैं और यह आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं।