
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक ओम कुमार अपने चुनावी माहोल को तेज गति देने के लिए अपने प्रिय फायर ब्रांड कार्यकर्ता अंकित जोशी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहां जैसे ही ओम कुमार वेध जी काम्प्लेक्स स्थित रचित मोबाइल सौरूम पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।और विश्वास दिलाया की आने वाली 19 अप्रैल को भारी मतों से विजय बनाएंगे व्यापारी सचिन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को

काफी मत नूरपुर विधानसभा से मिले थे इस बार कार्यकर्ताओं की महनत का फल अवश्य मिलेगा और भारी मतों से नगीना लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार विजई होंगे विधानसभा से कम से कम डेढ़ लाख मत भाजपा को मिलेंगे विधानसभा संयोजक पुष्पेंद्र शेखावत भाजपा के हर चुनाव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं जहां पर नूरपुर विधानसभा से भारी मत भारतीय जनता पार्टी कि झोली में जाएंगे सैकड़ो कार्यकर्ताओं का विश्वास देखकर प्रत्याशी ओम कुमार गदगद हो उठे उन्होंने अपने कार्यकर्ता अंकित जोशी की पीठ थपथपाते हुए कहां की

आप लोगों के समर्थन से भाजपा इस बार 400 पार करेगी और नगीना लोकसभा सीट संसद तक पहुंचेगी ओम कुमार ने कहा कि वह सदैव नूरपुर विधानसभा के देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं के आभारी रहेंगे कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पुष्पेन्द्र शेखावत,नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल,सी पी सिंह,तारा चौधरी ,राजीव अग्रवाल, दीपक कुमार, जेपी सिंह, शुभम कुमार, संजीव कुमार प्रदीप कुमार अंकित कुमार भगत जी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।