Spread the love

संवाददाता अजमल अंसारी

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर वन रेंज के ग्राम सेलपुरा बमनोला में लगभग 5 से 6 माह के गुलदार के शावक और बारासिंघा का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया शव को देखने के लिए सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों जानवरों के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग के अधिकार जांच में जुटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।दरअसल मामला तहसील चांदपुर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव सेलपुरा- बमनोला के जंगल का है , जहां बीती रात 6 माह के

मादा गुलदार शावक ने बारासिंघा को शिकार बना लिया। आशंका जताई जा रही है कि बारासिंघा को खाने के बाद दूसरा गुलदार खाने आया तो आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत हो गई। गुरुवार सुबह ग्रामीण खेतों पर गए तो यह नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए। चर्चा होने पर आस पास के गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गांव सेलपुरा बमनोला में प्राइमरी स्कूल के सामने गांव निवासी देवीलाल के गन्ने के खेत में शुक्रवार की रात्रि किसी समय 6 माह के मादा गुलदार ने बारासिंघा को दबोचकर उसका आधा हिस्सा खा लिया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी चांदपुर दुष्यंत सिंह ने बताया कि बारासिंघा को खाने बाद दूसरे गुलदार के आने पर आपस में संघर्ष हुआ संघर्ष के दौरान सावन की मौत हो गई ऐसी आशंका जताई जा रही है आशंका जताई जा रही है कि जिस कारण गुलदार की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इस दौरान डीएफओ अरुण कुमार, एसपीओ ज्ञान सिंह, वन दरोगा बाकर रज़ा , रोबिन कुमार , कर्मवीर सिंह, फॉरेस्ट गार्ड , प्रवीण सिरोही, गौरव कुमार के अलावा ग्राम प्रधान पति डॉ रामकुमार समेत आसपास के गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। वन विभाग की टीम गुलदार व बारहसिंघा के शवों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अपने साथ ले गई।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद