एसपी तंवर
बेराज, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) । लोकसभा चुनाव 2024 को पूर्ण पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। पुलिस और स्टेटिक टीम लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान में लगे हैं। एसपी नीरज जादौन के दिशा निर्देश में बिजनौर पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी करके कानूनी सजा दिलवाने का काम कर रही है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से कराने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस व प्रशासन की सयुंक्त टीम

द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियर लगाकर अवैध शराब, नगदी, और अन्य अवैध सामग्री के परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने व संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की लगातार सघन चेकिंग के निर्देशन के अनुपालन में थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत चौकी भागीरथी गंगा ( बेराज चौकी) के बैरियर पर दिनाँक 20-21 मार्च की रात्रि में चैकिंग के दौरान थाना कोतवाली शहर पुलिस व स्टेटिक टीम द्वारा मैगनेट कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP20BZ7683 को चैक किया गया तो गाड़ी से 3 लाख पचास रुपये बरामद किये गए। गाड़ी को फिरदौस पुत्र इरफान निवासी ग्राम सदुपुरा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर चला रहा था। पुलिस के अनुसार चालक ने नकदी के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके कारण पुलिस ने चालक के खिलाफ उचित कार्यवाही की बात की है साथ ही बरामद नगदी को आयकर विभाग को सुपुर्द करने की बात कही है। बरामदगी करने वाली टीम में सुशील कुमार ए0 डी0 जी0 ओ0 कोपरेटिव विभाग, उ0 नि0 ब्रहम सिंह आपनी टीम के साथ मौजूद रहें।