रिपोर्टर/ जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)सेवानिवृत्ति अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं वरिष्ठ आर्य समाज हरीराज सिंह राणा (गोहावर वाले) उनका स्वर्गवास होने पर समाजवादी आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी एवं समस्त पार्टी पदाधिकारी गणों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की वह एक नेक दिल इंसान थे ।उन्होंने अपनी ड्यूटी को बड़ी ईमानदारी से निभाया और सर्व समाज के पीड़ितों की मदद करते थे ।जो व्यक्ति भी उनके दफ्तर में पहुंचता था वह अच्छे स्वभाव से बात करते थे ।ऐसा ही उन्होंने एक अपने जिला बिजनौर कसबा नूरपुर के करीब अपने ग्राम गोहावर में एक

मानसिक रोगों का हरी हॉस्पिटल खुलवाया ।जिसको उनके पुत्र अच्छे स्वभाव के डॉक्टर अनंत राणा चलाते हैं। दूर-दूर से चलकर आए मानसिक रोगियों को कम पैसे में अच्छा इलाज मिलता हैं। जिससे बीमारो को आराम भी होता है और मरीज दूर दराज जाने से बच जाते हैं। उनके इस कार्य को भुलाया नहीं जा सकता इस परिवार का हमारा ताल्लुक स्वर्गीय नरेंद्र सिंह महाशय व उनके पुत्र स्वर्गीय शूरवीर सिंह राणा और हाजी मरहूम अब्दुल नबी इदरीसी दौलतपुर बिल्लोच और गोहावर में आपस में पारिवारिक ताल्लुक रहे और आज भी है अकबर नबी इदरीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त समाजवादी आंदोलन पार्टी पदाधिकारी गण शामिल रहे।