Spread the love

एसपी तंवर

तिगरी ,चांदपुर ( परिपाटी न्यूज़)आज दिनांक 13 मार्च 2024 को एस पी कॉलेज तिगरी चांदपुर बिजनौर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का छटा दिन “आपदा प्रबंधन” दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर में आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशेष शिविर की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। स्वयं सेविकाओं ने एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ने स्वयंसेविकाओं को आपदा

संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया तथा आपदाओं से बचने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने भूकंप, गैस सिलेंडर से होने वाले दुर्घटनाओं आदि से सुरक्षा संबंधी उपाय बताने के साथ ही अग्नि निरोध यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया तदुपरांत स्वयंसेविकाओं के प्रश्नों व जिज्ञासाओं का अत्यंत सुगमता के साथ उत्तर देकर उनका समाधान भी किया। द्वितीय टोली की स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल अजुपुरा जट में “आपदा प्रबंधन” विषय पर रैली निकाली तथा विभिन्न पोस्टरों व नारों जैसे “आपदा प्रबंधन टीम का संकल्प राहत पहुंचाना यही है विकल्प’,भीषण रूप जब लेती आपदा दुख का अंबार दे जाती आपदा’ आदि के द्वारा बस्ती में आसपास के दुकानों व घरों में जाकर प्राकृतिक व मानव निर्मित विभिन्न आपदाओं के बारे में,अग्निशमन करने व आगामी संकट से बचाव हेतु जानकारी भी दी। महाविद्यालय के डायरेक्टर अर्पित बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद