Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। उत्तर प्रदेश इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन जनपद बिजनौर के वार्षिक चुनाव में आज एम एस त्यागी को निर्विरोध रूप से 10वीं बार जिला अध्यक्ष बिजनौर के पद पर चुना गया जबकि सरदार गुरुचरण सिंह को प्रथम बार एसोसिएशन का महामंत्री बनाया गया है। रविवार को अंग्रेजी शिक्षकों की जिला

स्तरीय बैठक का आयोजन डायट इस्माइलपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जनता डिग्री कॉलेज नूरपुर के सहायक प्रोफेसर इंसाफ उस्मानी ने की तथा संचालन सरदार गुरचरण सिंह ने किया। इस अवसर पर डी के सिंह सहायक प्रोफेसर रामा डिग्री कॉलेज किरतपुर को जिला मंत्री चुना गया । इंसाफ उस्मानी साहब को जिला संगठन के पद से नवाजा गया। एम एस त्यागी ने सभी शिक्षकों का आह वान किया कि वह संगठित रहे तथा छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी शिक्षण के स्तर को ऊंचा उठाना तथा अंग्रेजी भाषा का अपने दैनिक में जीवन में बढ़ चढ़कर प्रयोग करना है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन द्वारा शीघ्र ही दा स्कॉलर्स एक्सप्रेस समाचारपत्र का प्रकाशन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर एलबीएस डिग्री कॉलेज गोहावर के अंग्रेजी प्रोफेसर विजयपाल सिंह चौहान को उनकी अंग्रेजी कविताओं हेतु गोल्डन इंग्लिश पोएट्री अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप विजयपाल सिंह चौहान को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजयपाल सिंह चौहान द्वारा

विभिन्न विषयों पर अंग्रेजी में 500 से भी अधिक कविताएं रची गई हैं तथा वह कई पुस्तक प्रकाशित कर चुके हैं। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता मुकेश कुमार, वसीम अहमद एवं सत्यवीर सिंह ने सभा को संबोधित किया। जिला महामंत्री गुरु चरण सिंह ने अपने काव्य पाठ से उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *