Spread the love

रिपोर्ट सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ब्लॉक कार्यालय परिसर में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास एवं धूमधाम पूर्वक मनाया गया। पूर्व मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, विकास खण्ड अधिकारी सर्वेश कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० एम० पी० सिंह ने संयुक्त रूप से ब्लॉक परिसर स्थित नव स्थापित 108 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान एवं संचालन सत्यवीर चौहान ने किया। मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कहा कि हम सब को मिलकर ऐसा भारत बनाना है। जो इतना शक्तिशाली और समृद्ध हो की दुनिया में सबसे आगे भारत हो, ऐसा भारत बनाने के लिए हम सब देशवासियों को संकल्प लेना होगा।


कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० एम० पी० सिंह, जिला सहकारी संघ के चेयरमैन पुष्पेन्द्र शेखावत, भाजपा नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, विकास खण्ड अधिकारी सर्वेश कुमार, डॉ० जसविंदर कौर, एडीओ अनिल यादव, एडीओ पंचायत अजीत सिंह, राशू चौहान, चौधरी रणवीर सिंह, चौ० अजयवीर सिंह, डॉ० गगन प्रताप सिंह, डॉ० अभिजीत सिंह, गौरव त्यागी, संजय गुर्जर सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, ब्लॉक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *