Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। नगर पालिका परिषद के ओर से 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० एम० पी० सिंह ने शहीद तिराहे पर 30 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया। चेयरमैन डॉ० एम० पी० सिंह की अध्यक्षता और ईओ सन्तोष कुमार मिश्र के संचालन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने राष्ट्र के गौरव शाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र को मज़बूत करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र प्रताप सिंह ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए नगरवासियों ने नगर की सफ़ाई व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० ओम प्रकाश त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बॉबी, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ० महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी संघ के चेयरमैन पुष्पेन्द्र शेखावत,

नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहकारी संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी रणवीर सिंह, डॉ० जसविंदर कौर, डॉ० गगन दीप सिंह, डॉ० अभिजीत सिंह, संजीव चौधरी, अजयवीर सिंह, जितेंद्र बैंस, रविन्द्र भण्डारी, संजय गुर्जर, धर्मेन्द्र जोशी, वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह बाबू, जगवीर चौधरी, राजवीर चौधरी, डॉ० शीला राणा, सरौता सिसोदिया एवं मीरा चौहान आदि शामिल रहें।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *