Spread the love

एसपी तंवर

तिगरी, चांदपुर ( परिपाटी न्यूज़)।आज दिनांक 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को एस० पी० कॉलेज तिगरी चांदपुर बिजनौर में 75 वां ‘गणतंत्र दिवस ‘ समारोह बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी के पुत्र एवं समाज

सेवी कपिल चौधरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कपिल चौधरी को महाविद्यालय के चेयरमैन संदीप बंसल और प्रबंधक राहुल बंसल ने शाल उड़ाकर व फूल मालाओं से स्वागत व सम्मान किया। महाविद्यालय प्रांगण में छात्र व छात्राओं द्वारा बहुत ही मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रभजोत कौर,पलकप्रीत कौर,अंकिता, प्रियांशी आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के प्रबन्धक राहुल बंसल ने सभी को गणतंत्र दिवस की

शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्होंने संविधान की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान की रक्षा हमारा परम कर्तव्य है उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम शिक्षा का परिवर्तनीय होना आवश्यक है क्योंकि समय के अनुसार शिक्षण विधि और पाठ्यक्रम का परिवर्तनशील होना ठीक उसी प्रकार आवश्यक है जिस प्रकार मनुष्य और समाज का विकास करना ।महाविद्यालय के चैयरमैन संदीप बंसल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा डायरेक्टर अर्पित बंसल ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताने साथ महाविद्यालय में चल विभिन्न कोर्सेज जैसे बी फार्मा, डी फार्मा, बीएससी (पी सीएम एव जेडबीसी) , बीएससी कृषिविज्ञान, बीएससी गृह विज्ञान, बीएससी कम्प्यूटर विज्ञान, बी काम तथा काफी विषयों से बी ए के साथ साथ लगभग 10 विषयों से एम ए, एम काम, पी सी एम से एम एससी, कृषिविज्ञान से एम एससी आदि की उपयोगिता के बारे में छात्र/ छात्राओं एवं बाहर से आये अतिथियों को अवगत कराया। परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान महाविद्यालय के डायरेक्टर अर्पित बंसल ने कहा कि हम छात्र/ छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के विभिन्न प्रकार के कोर्सेज संचालित करने के साथ साथ उन्हें महाविद्यालय की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं तथा संगीत की फ्री कोचिंग देने का काम भी कर रहे हैं जिससे हमारे यहाँ अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं को भविष्य में अधिक कठिनाइयों का सामना करना न पड़े और किसी न किसी क्षेत्र में वे सफल अवश्य हो जाये। आगे उन्होंने कहा कि हम खेलों को भी बढ़ावा देते हैं ताकि छात्र/ छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास तो हो ही साथ ही वे अपना करियर खेलो में तलाशने का कार्य करें जिससे उन्हें विश्व के बेरोजगारी के क्रंदन में ज्यादा भटकना न पड़े। कार्यक्रम में संजू देवी पत्नी संदीप बंसल ने भी अपने अनुभव से सभी को लाभान्वित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रभजोत कौर तथा बी काम की प्रथम वर्ष की छात्रा पलकप्रीत कौर ने किया। गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा जिनमें गरिमा शर्मा, सुम्बुल ,इंतिबा, सुहाना फिरोज, कपिल शर्मा तथा विपिन कुमार आदि मुख्य भूमिका में रहें साथ ही जितेंद्र कुमार, , सदाकत, गुलाब सिंह, विकास कुमार , अभिषेक कुमार , चंकित कुमार यादव, आकाश बाबु, प्रभाकर शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, अशोक वर्मा, संगीता, प्रगति राठी, राजेंद्र पाल सिंह, सोनू कुमार , योगेश कुमार , ,रेखा , मरयिम, आदि का भी विशेष सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद