रिपोर्टर/सतवेंदर सिंह गुजराल (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राजा का ताजपुर के बाजार चौक में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पंडित कन्हैया लाल द्वारा विधिवत झंडा पूजन के पश्चात ग्राम प्रधान फरहाना परवीन व प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण में ताजपुर के सभी वार्ड मेंबर व बीडीसी मेंबर उपस्थिति रहे। बता दें कि राजा का ताजपुर के बाजार चौक में

सैकड़ो वर्षों से यह परम्परा रही है कि ग्राम प्रधान द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। और सभी स्कूलों के बच्चे बाजार चौक में पहुंचकर अपनी सहभागिता करते हैं। प्राइमरी स्कूल प्रथम, ताराचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मधुर मॉडर्न पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभी बच्चे रैली निकालते हुए बाजार चौक में पहुंचे ।और सभी वर्गों के व्यक्ति व ताजपुर की जनता पहुंचकर इस पावन पर्व की साक्षी बनती है । ध्वजारोहण के

पश्चात अखिल भारतीय प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष द्वारा ग्राम के समाज सेवी व्यक्तियों व युवाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद, सुलेमान फरीदी, कमरुल हाफिज सिद्दीकी, होरी सिंह त्यागी आदि ने सहयोग किया और अखिल भारतीय प्रधान संघ के उपाध्यक्ष हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने परिपाटी न्यूज़ से वार्ता करते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में बताया ।और इसी के साथ राजा का ताजपुर में स्थित परिपाटी न्यूज़ कार्यालय पर भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया ।जिसमें संयुक्त रूप से इमरान अहमद जिला पंचायत सदस्य, शुभम वालिया नेहरू युवा क्लब अध्यक्ष, दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता विवेक कुमार सरोहा ,परिपाटी न्यूज़ के जिला अपर ब्यूरो चीफ के जितेंद्र कुमार व नूरपुर ब्लॉक प्रभारी सतवेंदर सिंह गुजराल और आंगनबाड़ी उषा रानी, हाजी अब्दुल लतीफ अहमद के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ मदरसा माहीगीरान में भी ध्वजारोहण किया गया। मदरसा इस्लामिया रहमानिया में भी ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को कमेटी के सदस्यों व अखिल भारतीय प्रधान संघ के उपाध्यक्ष हाजी शमशाद अहमद फरीदी व जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद, मदरसा कमेटी के मैनेजर डॉक्टर फहीमुद्दीन अंसारी सहित सभी जिम्मेदार लोगों ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।