Spread the love

रिपोर्ट- भुवनेश राणा/परिपाटी न्यूज़ मीडिया हरिद्वार

हरिद्वार(परिपाटी न्यूज़)। भेल हरिद्वार सेक्टर 3 रामलीला कमेटी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में भव्य आयोजन किया। रामलीला कमेटी ने दोपहर खीर प्रसाद का वितरण किया और साय काल में रामलीला कमेटी ने 2100 दीपक जलाकर भगवान राम के आगमन का स्वागत किया। जिसमें रामलीला कमेटी के विजय कुमार अरोड़ा आत्माराम सैनी कार्तिक कुमार सौरभ सुमित चिराग चौहान विनोद शाक्य अजय प्रिंस विमल कांत उपस्थित रहे।

विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिए भूमिपूजन 5 अगस्त 2020 को किया गया था। तभी से वह इस दिन की प्रतीक्षा में थे। आज देश के प्रधानमंत्री द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया गया।

जो कि देश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी संस्कृति पुनः लौट कर आई है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *