
रिपोर्ट -कपील सिह/परिपाटी न्यूज मीडिया मोहम्मदी खीरी
मोहम्मदी खीरी(परिपाटी न्यूज़)।थाना पसगवां पुलिस द्वारा, चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद करके अभियुक्त कृष्णदीप गुप्ता उर्फ जादू पुत्र आत्माराम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22.01.2024 को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी कुशल मार्गदर्शन में थाना पसगवां पुलिस बल

द्वारा 01 नफर अभियुक्त कृष्णदीप गुप्ता उर्फ जादू पुत्र आत्माराम गुप्ता नि0ग्रा0 बरखेरिया जाट थाना पसगवां, खीरी के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना नंबर UP31U8859 संबन्धित मु0अ0सं0 25/2024 धारा 379 भादवि के साथ उदयपुर क्रासिंग के पास बहद ग्राम उदयपुर थाना पसगवाँ को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधारा पर मु0अ0सं0 25/2024 धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का बरखेरिया जाट थाना पसगवां जनपद खीरी
बरामदगी का विवरण।
एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना नंबर UP31U8859
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
1.उ0नि0 हेमन्त कटियार चौकी प्रभारी जे0बी0गंज थाना पसगवाँ जनपद खीरी
2.का0 भूपेन्द्र सिंह थाना पसगवाँ जनपद खीरी
3.का0 अंकित हुड्डा थाना पसगवाँ जनपद खीरी