
रिपोर्ट- देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने तहसील बिजनौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तहसील परिसर में बनाये गये ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण जागरूकता एवं प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रेंडम वोट डालकर ईवीएम मशीन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने मतदाताओं का ध्यान ईवीएम प्रदर्शन केंद्र की ओर आकर्षित करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र को और आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण जागरूकता एवं प्रदर्शन केंद्र जितना अधिक आकर्षित होगा उतने ही अधिक मतदाता मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से समझने के लिए प्रेरित हो सकेगें।