Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित मां संतोषी मंदिर में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने साफ सफाई कर स्‍वच्‍छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि साफ-सफाई से ही मनुष्य स्‍वस्‍थ्‍य और निरोगी रह सकता है। तथा स्वस्थ व्‍यक्ति ही देश और समाज का विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्‍वच्‍छता अभियान को घर-घर पहुंचाकर देश को स्वच्छ और सुन्दर बना दिया है।

ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से सैकड़ों वर्षों की लड़ाई के बाद 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम मंदिर में श्री रामलला विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म और हिंदुओं के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। उन्होंने 22 जनवरी को घरों में दीप जलाकर दीपोत्‍सव मनाने की अपील की। इस मौके पर राशू चौहान, गौरव त्यागी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जूगनू चौधरी, नवनीत कुमार, सतवीर चौहान आदि ने मंदिर में झाडू लगाकर सफाई कार्य में सहयोग किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *