संवाददाता :- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार राजा का ताजपुर के ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी द्वारा ताजपुर के सभी मंदिरों की सफाई कराई गई।

इस कार्य में वार्ड मेंबर अर्जुन गिरी के द्वारा सफाई कर्मियों के साथ रहकर सभी मंदिरों में साफ सफाई का कार्य कराया गया ।ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी व बड़ा शिव मंदिर के पुजारी नरेंद्र गोस्वामी भी साथ रहे।