Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। शिव बाला जी धाम मंदिर के सामने नाली बंद करने से सड़क पर काफी गंदा पानी रास्ते में लगभग छः माह से पानी भरा हुआ है। उस रोड़ से गुजरने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौहल्ले वालों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।


ताजपुर के मौहल्ला पोखर में शिव बाला जी धाम मंदिर के सामने गन्दे पानी के रूकने से मोहल्ले वालों तथा वहां से गुजरने वालो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्ले वालों के घरों का गंदा पानी सैकड़ों वषो॔ से चला आ रहा पानी पौखर की आराजी से होता हुआ बड़े गंदे नाले में पहुँचता था सैकड़ों वषो॔ से चल रही नाली को पौखर की आराजी वालों ने नाली हमारे नक्शे में नही है।

बताते हुए अपनी दबंगाई के साथ नाली बंद कर दी जिससे घरों का गंदा पानी मंदिर के सामने काफी दूर तक रास्ते में लगभग छः माह से गंदा पानी फैला हुआ है पडोस के घरों में गंदा पानी भरने लगा है ओर उनके मकान की दीवारें गिरने के कगार पर है उधर से गुजरने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ओर मजबूर होकर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है मोहल्ले वालोी को काफी दूर से दूसरे रास्ते से होकर आना पड़ रहा है पडोसी व मोहल्लें वालों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है शिकायत करने पर की जनप्रतिनिधि, पंचायत सेकेट्री तथा हल्का लेखपाल ने कई बार मौके पर पहुँचकर देखा लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नही किया गया मोहल्ले वासियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है गंदा पानी मंदिर के सामने रास्ते में ही भरा खड़ा है |

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *