Spread the love

अवैध शस्त्रों के साथ वायरल वीडियो से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर के ग्राम मुजफ्फरपुर खादर का बताया जा रहा है अवैध शस्त्रों के साथ दबंग युवकों का वीडियो वायरल हो रही है वीडियो में दबंग युवक अवैध शस्त्रों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

प्राप्त समाचार अनुसार जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर इलाके में अवैध शस्त्रों का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल वीडियो के मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। चांदपुर के खादर इलाके का बताया जा रहा है जहां पर शस्त्रों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

दबंग युवकों के द्वारा हाथों में शस्त्र लेकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। फेसबुक पर दबंग युवक ने डाली पोस्ट वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई। चांदपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है वही क्षेत्राधिकार चांदपुर भरत कुमार ने बताया की वीडियो चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर खादर की बताई जा रही है इस वीडियो की जांच कराई जा रही है इन युवकों की पहचान करके विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *