
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
नहटौर ,धामपुर (परिपाटी न्यूज़)। श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा 17 जनवरी को एक अभ्यास क्रिकेट मैच का आयोजन वीके इंटरनेशनल स्कूल नहटौर में वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकेडमी और धामपुर क्रिकेट अकेडमी के बीच खेला गया।
जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 214 रनों का स्कोर बनाया।

उनकी ओर से कप्तान वंश अग्रवाल ने सर्वाधिक 75 और तन्मय राठी ने 45 रन बनाए। प्रखर अग्रवाल ने 20 रनों का योगदान दिया। धामपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अब्दुल्ला ने 2 विकेट प्राप्त किये।
बाद में बल्लेबाजी करते हुए धामपुर की टीम ने 17 ओवर में ऑल आउट होकर 102 रन का स्कोर बनाया। वहीं बात करें वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी की टीम की तो वीके ने यह मैच 112 रन से जीत लिया। धामपुर की ओर से सार्वधिक 30 रन चर्चित चौहान ने बनाये। वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से अश्विन चौधरी और आदित्य कुमार ने 3, 3 विकेट प्राप्त किये और प्रखर अग्रवाल ने 2 विकेट प्राप्त किये। प्लेयर ऑफ डी मैच का पुरस्कार अश्विन चौधरी और वंश अग्रवाल को संयुक्त रूप से दिया गया।
