Spread the love

रिपोर्ट -कपील सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। मोहम्मदी खीरी उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने गुलौली गौशाला का औचक निरीक्षण किया मौके पर कोई केयर टेकर उपस्थित नहीं मिला। चौकीदार उपस्थित मिला, जो की शराब के नशे में धुत था। जानवरों के पास हरा चारा उपलब्ध नहीं मिला और न ही भूसा का स्टॉक पाया गया। जानवरों के लिए ठंड से बचाव हेतु अलाव जलते नहीं मिले। गौशाला में ठंडी हवा की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी।

गौशाला में जगह जगह गंदगी मिली। उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने खंड विकास अधिकारी मोहम्मदी को निर्देशित किया गया कि वर्तमान केयर टेकर के स्थान पर किसी अन्य कर्मचारी की नियुक्ति करें तथा लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे गौशाला में जानवरों की देखभाल ठीक ढंग से हो सके। लापरवाही बिलकुल भी वर्दस्त नही की जाएगी।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *