Spread the love

रिपोर्ट-हरिओम सिंह/ परिपाटी न्यूज मीडिया लखनऊ


लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। खीरी जनपद की मोहम्मदी पुलिस के एक दबंग दरोगा द्वारा शिकायत दर्ज कराने आई महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उसे सरेआम सडक पर घसीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस शर्मनाक घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि कि इस शर्मनाक घटना के बाद मोहम्मदी पुलिस द्वारा आनन-फानन में विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़िता को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक खीरी जनपद की मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के पति व देवर के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के दौरान पीड़िता के साथ बदसलूकी की गई थी।

जिसको लेकर पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बीते तीन दिनों से मोहम्मदी कोतवाली के चक्कर काट रही थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर बुधवार को तकरीबन 11:30 बजे पीड़िता अपने तीन मासूम बच्चों के साथ रामलीला चौराहे पर धरने पर बैठ गई थी। यह देख मोहम्मदी कोतवाली के दरोग़ा देशराज सिंह व कुछ पुलिस कर्मियों ने पहले महिला को समझाकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता न्याय दो के नारे लगाते हुए धरने पर बैठी रही। इस दौरान सड़क पर जाम लगने लगा , यह देख दबंग दरोगा देशराज ने एक महिला कर्मचारी के सहारे पीड़िता को जबरन घसीटते हुए रोड के दूसरी साइड में ले गए। यह नजारा मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरों में कैद हो गया, जोकि कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर द्वितीय पक्ष को तत्काल प्रभाव से पकड़वा कर थाने में बन्द कर दिया और पीड़ित महिला को विधिक कार्यवाही का आश्वस्त किया। लेकिन सवाल यह उत्पन्न हो रहा है कि क्या दरोग़ा देशराज सिंह को यह सब करने की क्या जरूरत पड़ी, क्या कोतवाली में महिला आरक्षी नही हैं। फिलहाल खीरी पुलिस के द्वारा मोहम्मदी क्षेत्राधिकारी को रिपोर्ट सौंपने को लेकर निर्देशित किया गया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *