Spread the love

संवाददाता बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज)शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराजसिंह गबर्याल ने हरिद्वार जिले में कल 18 जनवरी को भी कक्षा 8 तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि “शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को सायं 06:30 बजे जारी येलो अलर्ट के अनुसार जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 17 जनवरी, 2024 व दिनांक 18 जनवरी, 2024 को कुछ स्थानों में घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गयी है।वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 18 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा-09 से कक्षा-12 तक अतिरिक्त कक्षाए संचालित की जा रही है, उनका समय प्रातः 09:00 बजे के बाद रखा जाये।अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा

जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 18 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से कक्षा-08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है, तथा जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत कक्षा-09 से कक्षा-12 तक अतिरिक्त कक्षाए प्रातः 09:00 बजे के बाद संचालित किया जाय। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *