Spread the love

रिपोर्ट- अमित कुमार वर्मा/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, लखनऊ

लखनऊ ( परिपाटी न्यूज़) । शिवसेना (यू0 बी0 टी0) उत्तर प्रदेश की “प्रदेश कार्यकारिणी” की बैठक प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह जी के अध्यक्षता एवं शिवसेना प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर, के संचालन में दारुल सफा के “कामन हाल” हजरतगंज लखनऊ में सम्पन्न हुई ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आनन्द दूबे जी “राष्ट्रीय प्रवक्ता” शिवसेना यू0 बी0 टी0 महाराष्ट्रा जी की सहभागिता रही। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों गण एवं प्रदेश के सभी मंडल प्रमुख, जिला प्रमुख,नगर प्रमुख, सभी प्रकोष्ठों के जिला प्रमुखों की उपस्थिति अति सराहनीय रही।


इस अवसर पर बिजनौर से शिवसेना प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश सह प्रभारी पं0 रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी, शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी संजय राणा,यूव शिवसेना जिला प्रमुख विकास त्यागी, शिवसेना जिला मुरादाबाद प्रमुख बीरेंद्र अरोड़ा, इत्यादि बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी व जिला प्रमुख रहे।

बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव सहित अनेक बिन्दुओं पर विचार मंथन किया गया। बैठक में शिवसेना प्रदेश सचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी विश्वजीत सिंह जी का बडा सहयोग रहा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *