Spread the love

हरिद्वार परिपाटी/ न्यूज़ संवाददाता: विक्रमजीतसिंह

ज्वाइन करने के बाद संजीव चौधरी ने कहा की देश की आज़ादी मे,देश को कल कल कारखने देने मे,मज़दूर को रोज़गार व किसान व जवान का सम्मान करने मे यदि कोई पार्टी ने अहम भूमिका निभाई हैं तो वह कोंग्रेस पार्टी है आज कोंग्रेस सरकार मे नही है तो देश का हर वर्ग सड़क पर आन्दोलन कर रहा हैं या बोलने पर देश का विरोधी बताया जा रहा है और झूठे मुक़दमों मे ऐसे सच्चे देश भक्तो को जेल मे डाला जा रहा हैं

चौधरी ने कहा उत्तराखंड राज्य को बर्बाद करने मे भाजपा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और राज्य की जनता भाजपा के पापो को हिसाब करने के लिए तैयार बैठी हुई हैं राज्य मे अगली सरकार कोंग्रेस पार्टी की बंनने जा रही है और फिर राज्य के हर कोने तक विकास की लहर उठेगी,चौधरी ने कहा की आगामी विधान सभा चुनाव मे भाजपा धरातल तलाशने को मजबूर हो जाएगी राज्य की जनता के साथ छल और झूठ बोल कर सत्ता मे आइ भाजपा ने एक बार भी राज्य की जनता की और नहीं देखा है सत्ता के नशे मे चुर भाजपा ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है चौधरी ने कहा की राज्य के नोजवान बेरोज़गार हो कर दूसरे राज्यों मे धक्के खा रहे है पहाड़ों मे निरन्तर पलायन हो रहा है गाँव के गाँव ख़ाली हो गए है चारों तरफ़ बुरा हाल है पर सरकार कुम्भ करण की तरह सोई हुई है अब जनता जाग गई है और सत्ता परिवतन होना तय है

पार्टी ज्वाइन करने वालो मे मुख्य रूप से विपिन राणा,पुष्पेंद्र गुप्ता,दीपक काला,मिथिलेश वर्मा,आकाश सेनी,संजीव कुमार,विजय धिमान,अरविन्द कुमार आदि सैंकड़ों लोग रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP