Spread the love

राजवीर सिंह तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

देहरादून पीपीएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुसांगिक इकाई हिंदू जागरण मंच के उत्तराखंड प्रांत प्रचार प्रमुख विक्रांतवीर जी उर्फ संजय जी को ओम जी एस बी सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ए.के. सोलंकी, परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप के एमडी/प्रधान संपादक- राजवीर सिंह तोमर एवं अशोक पाराशर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की, आपसी वार्ता के दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन एके सोलंकी ने कहा कि आज उत्तराखंड में हमारा युवा नशे की लत से जुड़ रहा जो कि उसके भविष्य के लिए तो खतरनाक है ही साथ ही प्रदेश की गति में भी बाधक है, इसके लिए अभियान चलाना बहुत आवश्यक हो गया है। इन चर्चाओं पर वार्ता करते हुए श्री सोलंकी ने कहा कि इसके लिए प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी है सेमिनार के माध्यम से युवाओं में जागृति लानी चाहिए जिससे उन्हें अपने शरीर को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए शौक लगे, इसके लिए उन्होंने संजय जी को अपना पूरा योगदान देने के लिए बात की, कहा कि किसी भी प्रकार से हम समाज को कुछ अच्छा दे सकते हैं, तो देना चाहिए।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *