हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- परमेंद्र नारायण
आज अतमलपुर बौगला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 644 वी जयंती के अवसर पर अतमलपुर बौगला में रविदास शोभायात्रा व झांकियां निकाली गई रविदास जी ने समाज को बदलने के लिए अपनी रचनाओं के द्वारा जीवन के बारे मे लोगों को समझाते लोगों को शिक्षा देते कि इंसान को बिना किसी भेदभाव के अपने पड़ोसी से सम्मान और प्रेम करना चाहिए कमेटी अध्यक्ष बबलू कुमार ने कहां है कि हम हर साल की भांति इस साल भी रविदास शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाल रहे हैं और शासन प्रशासन भी इस में हमारा सहयोग करता है और ग्रामीणों का भी बहुत बड़ा सहयोग रहता है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ज्वालापुर विधायक प्रतिनिधि रविंदर कौर ने रिबन काटकर शुभारंभ किया और रविदास जी के स्मृति चिन्ह का प्रबंध उपप्रधान सचिन चौहान के द्वारा किया गया जिसमें बाहर से आए तिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसमें उपस्थित रहे प्रताप प्रधान, भीम आर्मी शिवकुमार, परमेंद्र नारायण, डाँ धर्मेंद्र कुमार, उधम सिंह चौहान, नत्थू सिंह, मदनलाल, रेशों चौहान, सतपाल सिंह, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार , धर्मेंद्र पार्ले ,सोनी, महेश कुमार ,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे




