Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- विजेंद्र सिंह सैनी

हरिद्वार। कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सिडकुल मैनुफैचरर्स एसो. सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर एसो. बीएचईएल एन्सीलरी इण्डस्ट्रीज एसो. बहादराबाद इण्डस्ट्रीज एसो., भगवानपुर इण्ड्रीज ऐसो. आदि से सम्बंधित प्रतिनिधियो ने औद्योगिक इकाईयों के सामने आ रही समस्याओ से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
 बैठक में ग्रोथ सेंटर योजना हेतु प्रस्तावो पर चर्चा, जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति पर चर्चा, की गयी। औद्याोगिक इकाईयों की तरफ से बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या, नये स्थापित होने वाले औद्योगिक क्षेत्रों के डेवलेपमेंट पर अपडेट, सुरक्षा सम्बंधि विषय, सभी औद्योगिक क्षेत्रों के सीईटीपी स्कीम, आईपी 4 व अन्य ग्रामीण मार्गो पर जाम की समस्या, टोल प्लाजा बनने से बड़े वाहनो से भगवानपुर व धनौरी मार्गांे पर जाम की समस्या के निस्तारण की मांग की। इस पर डीएम ने शीघ्र ही एनएचआई अधिकारियों के साथ टोल के सम्बंध में बैठक बुलाने के निर्देश सीडीओ को दिये।
बैठक में रायपुर लकेशरी औद्योगिक क्षेत्र की पानी की निकासी की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया कि उपजिलाधिकारी भगवानपुर के पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र रायपुर/भगवानपुर की समस्या से अवगत कराया। एसडीएम भगवानपुर ने बताया कि उक्त कार्य मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार रायपुर-भगवानपुर इण्डस्ट्रियल क्षेत्र में जल निकासी हेतु नाले का निर्माण किया जायेगा। बैठक में सर्वप्रथम भगवानपुर तथा रायपुर-भगवानपुर इण्डस्ट्रियल एरिया में जल निकासी हेतु सर्वेक्षण कर डीपीआर बनाने के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है, जिस पर सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है।
शिवगंगा औद्योगिक आस्थान, लकेशरी भगवानपुर में

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP