Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता:-विक्रमजीतसिंह

दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को लगातार छठे दिन फिर से बढ़ गये। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 29 पैसे महँगा हुआ और इसकी कीमत 88.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। हरिद्वार में इसकी कीमत ₹87.44 पैसे और डीजल की कीमत ₹78.87 पैसे।मुंबई में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 95.21 रुपये हो गया जबकि कोलकाता में 28 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 90.01 रुपये प्रति लीटर हो गई।

चेन्नई में इसकी कीमत 26 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 90.96 रुपये का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 95 रुपये और कोलकाता में पहली बार 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 32 पैसे चढ़कर 79.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 34 पैसे बढ़कर 86.04 रुपये, चेन्नई में 30 पैसे बढ़कर 84.16 रुपये और कोलकाता में 32 पैसे बढ़कर 82.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। पेट्रोल डीजल

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP