हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- विजेंद्र सिंह सैनी
रोशनाबाद ,आज 14 फरवरी को हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद के गंगा घाट पर पुलवामा हमले में शहीद हुए! सैनिकों के श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ता एकत्रित हुए और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी साथ ही साथ उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा जिन लोगों की मृत्यु हो गई है !उनकी आत्मा की शांति के लिए दीप दान किए गए कार्यक्रम में स्वतंत्र सैनी जिला अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी हरिद्वार ने कहा किआज से ठीक दो साल पहले कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए भारत के एक एक वीर सपूत की शहादत को मे सलाम करते हुए ह्रदय से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं!
हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने कहा कि भारत के इतिहास में ये एक काला दिन है। इस दिन भारत पर आतंक का काला साया मंडराया था। पाकिस्तान के कायर आतंकियों के एक हमले में भारत ने आज ही के दिन दो साल पहले अपने 40 वीर जवानों को खो दिया था। आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मारी थी। इस टक्कर के बाद बस में तेज विस्फोट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।पुलवामा हमले के बाद देश भर में गुस्से का उबाल था। हर तरफ एक ही शोर था- अपने शहीदों के बलिदान का बदला लेना जरूरी है। देश में एक तरफ गुस्से का उबाल था तो दूसरी ओर देशवासी गमगीन भी थे। देश के अलग-अलग राज्यों में वीर सपूतों को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। लेकिन ठीक 12 दिन बाद भारत ने इस आतंकी हमले का बदला लिया। इस मौके पर
विजेंद्र जी प्रदेश संयोजक स्वाबलंबन आयाम हिंदू जागरण उत्तराखंड रिजल्ट दिवाकर जिला मंत्री, नवजागरण, शिवानी,शशि पाल ब्लॉक अध्यक्ष , संजीव पाल ब्लॉक महामंत्री, दीपक, प्रतीक ,अभिषेक राणा, शुभम चौहान अविनाश उपस्थित थे!
