
संवाददाता – जोगेंद्र तोमर
पीलीभीत (पीपीएन) में जंगल से निकलकर बाघ ने अब शहर की ओर दस्तक दे दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को हांथ पांव फूल गए। देर रात बाघ की दहाड़ सुन कर क्षेत्रीय लोग सकते में आ गए। आनन फानन में इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी गई। तब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीलीभीत में माधोटांडा रोड पर अलीगंज के निकट डिवाइन कॉलेज के पास देर रात बाघ की गुर्राहट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसके बाद वन विभाग की टीमों को सतर्क किया गया। वन विभाग ने आनन फानन में डिवाइन कालेज और आसपास के क्षेत्रों मे फुटप्रिंट तलाशने शुरू किए। पूरे क्षेत्र में आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। आने जाने वाले वाहनों की संख्या पर भी असर देखा गया। इस बाबत समाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि किसी ने अन्य कोई वन्यजीव देखा होगा। पर इसके बाद अफवाह फैल गई। हमारी टीम को कोई फुटप्रिंट नहीं मिले हैं।
