Spread the love

संवाददाता – दीपक तोमर

रेहड़, बिजनौर (पीपीएन) पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के कर कमलो द्वारा रेहड़ थाने के अन्तर्गत आने वाले वादी गढ़ चौराहे पर आज एक पुलिस चौकी का निर्माण किया गया जिसमें काफी संख्या में सभी क्षेत्रीय पुलिस अधिकारीयों के साथ साथ क्षेत्रीय सम्मानित व्यक्ति भी उपस्थित रहें! रेहड़ थाना क्षेत्र में वादी गढ़ चौराहे पर काफी समय से बंद पड़ी पुलिस चौकी का पुनर्निर्माण कर पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह के कर कमलों द्वारा आज 3 फरवरी 2021 को दोबारा निर्माण के साथ शुभारंभ किया गया क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए कप्तान डॉक्टर धर्मवीर के द्वारा ये कदम उठाया गया |

परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान डा0 धर्मवीर सिंह ने कहा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर और अधिक अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस चौराहे पर शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी का निर्माण किया गया ! पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने क्षेत्रीय लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हर तरह की आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हर समय सक्षम है इसलिए आप सभी को किसी भी तरह से घबराने की कोई जरूरत नहीं है! पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ साथ उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के साथ साथ क्षेत्रीय व्यक्तियों में गुरविंदर सिंह चेयरमैन , मास्टर भारत सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख बबली चौहान, रोहताश सिंह , रघुवीर सिंह ,नासिर अहमद, राजीव सिंह, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *