
संवाददाता – विक्की जोशी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी बनने वाली जिला बिजनौर की मेधावी छात्राओं को जिला अधिकारी रमाकांत पांडे द्वारा शील्ड स्वरूप प्रतीक चिन्ह देकर बधाई देते हुए दी विदाई
जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय आज शाम अपने कार्यालय कक्ष में सांकेतिक रूप से बनाई गई जिलााधिकारी कुमारी उपासना सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिफाली खान तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाई गई कुमारी दीपा सैनी को शील्ड के रूप में प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए उन्हें प्रशासनिक पदासीन होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोड कुमार गौड़, वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र तथा अन्य अधिकारी एवं मेधावी छात्राओं के साथ आईं शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
