
संवाददाता – देवेश्वर धीमान
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला बिजनौर की मेधावी छात्राएं बनी प्रशासनिक अधिकारी, सभी संबंधित अधिकारी गणों द्वारा उपलब्ध कराया गया उनको भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की कुमारी आकांक्षा पुत्री श्री अनिल कुमार सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा उनका उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया तथा पुलिस प्रशासन से संबंधित उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

जिला बिजनौर के KPS कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर की मेधावी छात्रा कुमारी कशिश गुप्ता पुत्री श्री अमित गुप्ता द्वारा विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह द्वारा कुमारी कशिश गुप्ता को विकास कार्य एवं उनके संचालन की आवश्यक जानकारी दी गई।

जिला अधिकारी परिसर स्थित अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर सांकेतिक रूप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की छात्रा कुमारी शिवानी खान पुत्र श्री अखलाक अहमद ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन का पदभार ग्रहण कर अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार गौड़ के दिशा निर्देशन में कार्य का संपादन किया, जबकि वेदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर की छात्रा कुमारी दीपा सैनी पुत्र श्री केहर सिंह द्वारा कार्यालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व में पहुंचकर

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का कार्यभार ग्रहण किया गया। इसके अलावा तहसील सदर बिजनौर में कुमारी खुशबू भारद्वाज जो कि केपीएस कन्या इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा है, कार्यालय जिलाधिकारी सदर में अपना योगदान दिया गया जिनका उचित मार्गदर्शन उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की छात्रा वैष्णवी पुत्री श्री राजीव वर्मा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य का संपादन किया गया।