
संवाददाता – जितेंद्र कुमार तोमर

ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) आभा फाउंडेशन की प्रबंधक श्रीमती आभा सिंह ने आज ताजपुर में भ्रमण किया एवं आभा फाउंडेशन के उद्देश्यों को बताया आभा फाउंडेशन के प्रबंधक आभा सिंह ने बताया कि उनके द्वारा 16 फरवरी 2020 को सर्व जातीय 21 विवाह संपन्न कराए गए थे उसके बाद 7 विवाह और उसके बाद अब वह पात्र बेटी के घर जाकर के उसी की दहलीज से बेटी को विदा कर रही हैं जिसका सारा खर्च आभा फाउंडेशन के द्वारा किया जाता है आभा फाउंडेशन इसके साथ-साथ युवाओं व महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने कंबल वितरण साइकिल वितरण खेलकूद व स्थानीय प्रतिभाओ के प्रमोशन जैसे अनेक कार्यक्रमों को संचालित कर रहा है आभा सिंह के साथ आज शुभम वालिया मनोज अग्रवाल यज्ञदत्त शर्मा अलीशा हुसैन सिद्दीकी संजीव वालिया यज्ञदत्त शर्मा गवान दास आदि उपस्थित रहे दौरा सैनी धर्मशाला अंबेडकर धर्मशाला तौमर धर्मशाला एवं अन्य मोहल्लों में किया गया