Spread the love

संवाददाता-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया

कांठ,मुरादाबाद परिपाटी न्यूज़। कांठ से उत्तराखण्ड के जसपुर में गई एक बारात की गाड़ी का वापस आते समय टायर फटने से एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मोत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हैं l16 नवम्बर दिन मंगलवार को मुरादाबाद के

कांठ से सोनू सैनी की जसपुर उत्तराखंड बरात गई थी अगली सुबह 17 नवम्बर को  बारात वापस आते समय 3:00 बजे जसपुर से ठाकुरद्वारा बॉर्डर पर स्थित ग्राम तालमपुर मैं गाड़ी का अगला टायर फटने से गाड़ी दो से चार बार पलट गई और मौके पर कलवा पुत्र हरी राज निवासी कांठ मौके पर मौत हो गई और अमित पुत्र  मुंशी निवासी घोसीपुरा कांठ ने उपचार को ले आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें अमित पुत्र रामगोपाल, पंकज पुत्र दयाराम, कुलदीप पुत्र रमेश सैन और मोहित पुत्र प्रेम सिंह ( सभी कांठ के रहने वाले हैं) हैं जिन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद