
रिपोर्ट- परिपाटी न्यूज़ मीडिया ब्यूरो, हरिद्वार तहरीर के आधार पर……
धीरवाली पीपीएन। हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर के अंतर्गत धीरवाली में एक विवाहिता की मौत, आपको बता दें कि विवाहिता के परिजनों ( मृतका के पिता शीतल राज सिंह पुत्र मेघराज सिंह निवासी नूरपुर बिजनौर ) ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री राज्श्री चौहान उर्फ स्वाति की शादी हरिद्वार के धीरवाली निवासी वैभव चौहान जो कि पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है से 25 अप्रैल 2021 को राधा कृष्ण विवाह मंडप नूरपुर में की थी, परिजनों ने बताया कि अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज देने में कोई भी कमी नहीं की थी, परंतु ससुराल वालों का लालची रवैया लगातार बना रहा जिसमें वैभव की बहन जीजा व माता-पिता उससे दहेज की मांग करने लगे, इस बात को लेकर जब उनकी पुत्री ने कई बार अपने परिजनों से बात की तो परिजनों ने समझाया, वह मान गई, परंतु ससुराल वालों का रवैया वही रहा, कुछ दिन इन झगड़ों से परेशान होकर उनकी पुत्री अपने मायके में ही थी लेकिन ससुराल वाले स्वाति को लेने आये, तब परिजनों ने ससुराल वालों को समझाया और दहेज के लिए प्रताड़ित ना करें इन शर्तों को रखा, तब दोबारा से भेजा कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर वही हाल हुआ, परिजन अपनी व्यथा बताते हैं कि करवा चौथ के 1 दिन पहले भी राजश्री ने फोन पर उन्हें प्रताड़ित करने के लिए बताया था कि उसे बार-बार टॉर्चर किया जा रहा है, उसके ताऊजी ने स्वाति एवं उसके ससुराल वालों को समझाया परंतु 7 नवम्बर 2021 को कोतवाली ज्वालापुर से फोन आया कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है और आत्महत्या कर ली है वह बंगाली अस्पताल में भर्ती है, परिजन आए और आकर के पुलिस की निगरानी में शव कब्जे में लिया, जबकि ससुराल वाले वहां से तुरंत गायब हो गए । परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है, कि उनकी बेटी आत्महत्या कर सकती है, उनका कहना है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है, उन्होंने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके दामाद वैभव, सास विभा, ससुर शरद कुमार, नंद नूपुर नंदोई राहुल इस हत्याकांड में आरोपी हैं, कृपया उचित न्याय दिलाने की कृपा करें, अब ऐसी स्थिति में क्या जाना और क्या समझा जाए जबकि सूत्र के अनुसार वैभव व उस पक्ष का पता चला तो उनका कहना है कि राजश्री ने स्वयं ही फांसी लगाई है, शव का पोस्टमार्टम हो चुका है खबर छपने तक धाराओं का उल्लेख अभी नहीं हुआ है कार्यवाही जारी है, आगामी पूरी खबर सूचना मिलने पर प्रकाशित होगी।